किशनगंज: कक्षा में घुसा ब्लैक कोबरा, छात्रों में मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू ने किया सुरक्षित
बुधवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी किशनगंज क्षेत्र स्थित भारतमाता कॉलेज के एक क्लासरूम में करीब चार फीट लंबा ब्लैक कोबरा घुस जाने से छात्रों में हड़कंप मच गया। छात्रों ने तत्काल कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद स्नेक कैचर जसवंत सिंह चौधरी को बुलाया गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक कोबरा का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।