बक्सर: प्रभारी डीएम कुमारी अनुपम सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
Buxar, Buxar | Apr 14, 2025 जिले में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की सोमवार को धूमधाम से प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जयंती मनाई गई. इस क्रम में प्रभारी जिला पदाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह एवं अन्य पदाधिकारी ने अंबेडकर चौक पहुंचकर करीब 11:00 बजे डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान जिले के जिला पंचायत राज पदाधिकारी विद्यानाथ पासवान, सदर एसडीएम के साथ अन्य शामिल रहे