कैराना: कांधला में इलियास नगर कॉलोनी में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, हत्या का आरोप लगाया गया
कांधला थाना क्षेत्र में इलियास नगर कॉलोनी में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे मिली जानकारी के अनुसार, अहसान और उसकी 18 वर्षीय पुत्री हिना घर पर मौजूद थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। अहसान का आरोप है कि दो युवक घर के अंदर घुस आए, जिन्होंने तमंचे के बल पर उसे आतंकित किया।