मड़ियाहू: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मड़ियाहूं में एक निजी मैरिज हाल में भाजपा मछलीशहर जिला इकाई द्वारा शनिवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि यह दिन मां भारती के उन वीर सपूतों की याद दिलाता है जिन्होंने देश के सम्मान की रक्षा हेतु प्राणों की आहुति दी।