बिजनौर: बिजनौर जिला मेडिकल अस्पताल में चूहों द्वारा मरीजों के खाने को खाने के मामले में चलाया गया चूहा पकड़ो अभियान
Bijnor, Bijnor | Dec 3, 2025 हाल ही में बिजनौर जिला मेडिकल अस्पताल में चूहे द्वारा मरीज का खाना खाने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आए अस्पताल के अधिकारियों ने चूहों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया है। बुधवार को सुबह करीब 11:00 मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल की प्रिंसिपल ने कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था बेहतर और चूहे पकड़ने के लिए निर्देशित किया है।