सैफई: अहकारीपुरा पुलिया के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सर्वेयर की हुई दर्दनाक मौत
Saifai, Etawah | Jul 9, 2024 चौबिया थाना क्षेत्र के बरेली हाईवे मार्ग पर हुंडई कम्पनी के सर्वेयर 28 वर्षीय पंकज कुमार बाइक से जा रहे थे। तभी अहकारीपुरा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारदी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुँची थाना पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।