मदनपुर: रानीडीह से NB वारंटी विजय पासवान को सलैया पुलिस ने किया गिरफ्तार, सख्त कार्रवाई
मदनपुर प्रखंड में सलैया थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से निर्गत NB वारंट के आधार पर फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। सलैया थानांतर्गत ग्राम रानीडीह निवासी विजय पासवान (पिता- स्व. देवराज पासवान) को सोमवार को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।