मऊरानीपुर: मऊरानीपुर संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मऊरानीपुर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनबाड ने लोगों की समस्याएं सुनीं। राशन, जमीन कब्जा, पेंशन और बिजली विभाग से जुड़ी तीन दर्जन से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों को समय सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम श्वेता सह, सीओ जितेंद्र सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।