कुंडा: कुंडा तहसील परिसर में रामचरितमानस पाठ का समापन, भंडारे में उमड़ी भीड़
कुंडा तहसील परिसर स्थित शिव मंदिर में 'दि बार एसोसिएशन' द्वारा आयोजित रामचरितमानस पाठ का बुधवार शाम 4 बजे समापन हुआ। इस अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अध्यक्ष वीपी मौर्य और महामंत्री योगेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।