बडोनी: बसई में नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 2 लोगों पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार
Badoni, Datia | Sep 14, 2025 कस्बा बसई में नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को बसई थाना पुलिस ने अपनी तेज़ कार्रवाई से महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया था, लेकिन पुलिस की तत्परता और रणनीति ने अपराधियों को राहत का कोई मौका नहीं दिया। बसई पुलिस ने बताया कि घटना 12 सितंबर की है। महिला के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया था।