कहरा: रेप मामले के आरोपी को बख्तियारपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाने पर चिकित्सक लिया भर्ती
Kahara, Saharsa | Jan 22, 2024 रेप मामले के गिरफ्तार आरोपी सुशील भगत को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज चल रहा है। चौकीदार ने बताया कि रेप मामले के आरोपी को बख्तियारपुर पुलिस ने हटियागाछी मुहल्ले से गिरफ्तार कर, मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां मेडिकल के दौरान चिकित्सकों ने अस्पताल में भर्ती करवा लिया। यहां से रिलीज होने के बाद कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया जायेगा।