कहरा: गांजा एवं कोरेक्स के साथ दो कारोबारी को पतरघट पुलिस ने किया गिरफ्तार, मेडिकल करवाने के दौरान सदर अस्पताल में किया भर्ती
Kahara, Saharsa | Jan 21, 2024 गुप्त सूचना पर पतरघट पुलिस ने छापेमारी कर पतरघट बाज़ार से गांजा व कोरेक्स के साथ दोनों कारोबारी को गिरफ्तार किया। जिसे कागजी प्रक्रिया पूरी कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान दोनों को अस्पताल में भर्ती ले लिया। यहां से रिलीज होने के बाद कोर्ट में पेशकर दोनों को जेल भेज दिया जाएगा।