कहरा: जिला स्कूल सहित जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर CTET की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रूप से हुआ सम्पन्न
Kahara, Saharsa | Jan 21, 2024 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जिले के 24 परीक्षा केंद्र पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित किए गए। दो पाली में आयोजित सीटेट परीक्षा आज शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गया।आज के परीक्षा में कुल 25000 परीक्षार्थी को शामिल होने थे लेकिन 2600 परीक्षार्थी के परीक्षा में शामिल नहीं होने के कारण मात्र 22400 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हो सके।