पूर्व मध्य रेल मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने प्रेस रिलीज जारी करके बुधवार को शाम लगभग 5:00 बजे बताया पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की द्वितीय छमाही बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने कहा कि हाजीपुर नगर राजभाषा नियम 1976 के तहत ‘क' क्षेत्र में आता है।