भोपाल | दतिया उपचुनाव पर उमंग सिंघार का बड़ा बयान
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दतिया में भाजपा के शासन में व्यापारी, किसान और महिलाएं परेशान थीं, जबकि दलित और आदिवासियों की जमीनें छीनी जा रही थीं। ऐसे माहौल में जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है और चुनाव परिणाम पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में रहेगा।
पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के पार्टी से निष्कासन पर सिंघार ने कहा कि यह फैसला स्थानीय उम्मीदवार घनश्याम सिंह की शिकायत के आधार पर लिया गया है और यह निर्णय सर्वसम्मति से हुआ है।
: उमंग सिंघार, नेता प्रतिपक्ष (मध्यप्रदेश)
#Datia #UmangSinghar #Congress #BJP #MadhyaPradesh
Indore, Indore | Aug 3, 2026