जसवंतनगर: कैस्त चोरी का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, जेवरात और नकदी सहित एक आरोपी को कचौरा बायपास मार्ग से किया गिरफ्तार
चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के अधिकांश सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है। हालांकि, घटना में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। कैस्त निवासी अनीता देवी पत्नी रमेश चंद्र राठौर के घर हुई थी। अज्ञात चोरों ने उनके घर से सोने चांदी के जेवर और नगदी को चोरी किया था।