टीकमगढ़: जिला न्यायालय: टीकमगढ़ में भाजपा पार्षद पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज: चेक की तारीख बदलकर झूठी FIR दर्ज कराने का आरोप
टीकमगढ़ जिला न्यायालय ने आज दिन मंगलवार को नगर पालिका टीकमगढ़ के वार्ड नंबर 17 के भाजपा पार्षद राजीव जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर चेक से छेड़छाड़ कर झूठी एफआईआर दर्ज करने का आरोप है। मुख्य न्यायक मजिस्ट्रेट आशीष केसवानी ने इस संबंध में आदेश जारी किया। भाजपा पार्षद के खिलाफ धारा 336 (4) और धारा 340 (2) के तहत मामला दर्ज कर ट्रायल शुरू किया गया है ।