गुना नगर: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग, देश भर में उबाल, गुना जिले में कोचिंग सेंटरों जांच के लिए ABVP ने DEO को दिया ज्ञापन
लखनऊ की कोचिंग सेंटर में आग लगने से छात्रों की मौत पर देश भर के लोगों में उबाल है। 24 जून को गुना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में नारेबाजी कर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया। जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों पर विशेष जांच, छात्र सुरक्षा में मानकों के पालन संबंधी कार्यवाही की मांग पर ज्ञापन दिया है।