शाहगंज: शादी से पहले घर में पसरा मातम, सड़क हादसे में ट्रक चालक की हुई मौत
जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र में शुक्रवार भोर हुए सड़क हादसे में ट्रक चालक सुनील कुमार यादव की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से उनके परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं, क्योंकि 12 मई को उनके बड़े बेटे की शादी तय थी। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बातचीत के दौरान परिजनों ने बताया कि सरपतहां थाना क्षेत्र के कटघर गांव निवासी सुनील यादव एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न लादने के बाद