जशपुर: ऑपरेशन शंखनाद: गौ तस्करी मामले में फरार वाहन मालिक को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना लोदाम क्षेत्र में गौ तस्करी के मामले में फरार चल रहे बोलेरो पिकअप वाहन के मालिक मो. इम्तियाज (40) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपी के वाहन से अप्रैल में 9 गौवंशों को मुक्त कराया गया था, जबकि वह घटना के बाद से फरार था। पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 से अब तक जिले में 71 प्रकरणों