अररिया: प्रभारी सचिव मो सोहैल ने पंचायत विकास दिवस का उद्घाटन किया, विकास कार्यों की समीक्षा व आगामी योजनाओं की बनी रूपरेखा
Araria, Araria | Jun 28, 2026 अररिया जिला अंतर्गत नरपतगंज प्रखंड की ग्राम पंचायत राज खैरा में रविवार को पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी सचिव, अररिया मो० सोहैल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की