गोपालपुर: एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
नवगछिया पुलिस ने माननीय न्यायालय एसडीजेएम, नवगछिया द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के तहत कार्रवाई करते हुए गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमाहा निवासी महिंद्र दास को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।