उमरेठ: उमरेठ के सिंदरईगुरैयाथर में दुर्घटना के शिकार हुए बाईक सवार,युवक को गंभीर घायल छोडकर भाग गया साथी युवक
उमरेठ के सिंदरई गुरैयाथर में बाईक सवार सडक पर दुर्घटनाग्रस्त मिला। उसके आंख के पास गंभीर चोट के निशान थे। चेहरा लहुलुहान था। उसके रिश्तेदार युवक को अस्पताल लेकर आए। दुर्घटना को लेकर युवक कुछ नहीं बता पाया। शनिवार को एक बजे घायल युवक ने बताया कि साथ में एक और युवक था जो उसको घायल छोडकर भाग गया।