सागर नगर: कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम कजली वन मैदान में संपन्न हुआ
कजली वन मैदान में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.राजीव गांधी जी की स्मृति में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता के बीच आज फरवरी माह के इस अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल परिवार का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सेवादल के प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा,जिला सेवादल प्रभारी शिव कुमार नीखरा रहे।