बरेली: आयुष्मान बना 'लूट-सिस्टम', बरेली में फर्जी कार्ड, फर्जी इलाज और सरकारी खजाने पर डाका—चार अस्पतालों पर जांच की गाज
देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत बरेली में मरीजों के लिए राहत नहीं, बल्कि लूट और धोखाधड़ी का जरिया बनती जा रही है। स्टेट एजेंसी साचीज की जांच में जिले के चार अस्पताल—राधिका मैटरनिटी, मेट्रो विजन, उम्मीद हॉस्पिटल और अरबन हॉस्पिटल में फर्जी आयुष्मान कार्ड और फर्जी इलाज दिखाकर भुगतान लेने के पुख्ता सबूत मिले हैं। चौंकाने वाला खुलासा हुआ