बालाघाट: विधायक अनुभा मुंजारे ने कोतवाली के सामने गैस वितरण का किया निरीक्षण, उपभोक्ताओं की सुनी समस्याएँ
विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा कोतवाली के सामने गैस वितरण व्यवस्था का निरीक्षण शुक्रवार लगभग प्रातः 10 बजे किया गया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद गैस उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।निरीक्षण में सामने आया कि कई उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, साथ ही वितरण केंद्र पर लंबी कतारों और अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण लोगों को