नामकुम: शनि मंदिर के पास बेकाबू कार ने कई लोगों को रौंदा, चार घायल
Namkum, Ranchi | May 2, 2026 शनि मंदिर के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बेकाबू कार ने कई लोगो को रौंद दिया। इस हादसे में चार लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज होने के कारण कार के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।