महसी: पिपरिया में निर्माणाधीन पुलिया में पुरानी सरिया लगाने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन और कार्रवाई की मांग
शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के पिपरिया में निर्माणाधीन पुलिया की लंबाई कम किए जाने और पुरानी सरिया के उपयोग के विरोध में दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले 30 मीटर लंबी पुलिया की जगह अब मात्र 15 मीटर लंबी पुलिया बनाई जा रही है, जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए पर्याप्त नहीं है।