सूरजपुर: सूरजपुर में जिला प्रशासन की पहल से थैलेसीमिया पीड़ित 7 वर्षीय बालिका को समय पर उपचार और दिव्यांगता प्रमाण पत्र मिला
सूरजपुर में जिला प्रशासन की त्वरित पहल से थैलेसीमिया पीड़ित 7 वर्षीय बालिका को समय पर उपचार और दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। विकासखंड भैयाथान के ग्राम केनापारा की रहने वाली 7 वर्षीय कुमारी प्रिया की स्वास्थ्य समस्या 20 जून को आयोजित शिविर में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के समक्ष रखी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं समाज