सिमरी: तियरा डेरा गांव में आग लगने से किसानों को भारी नुकसान, 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Simri, Buxar | Apr 19, 2026 तियरा डेरा गांव के बधार में रविवार की सुबह 8 बजे अचानक आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 11 बीघा में लगी गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में उमा बिंद, सुमेरु बिंद, दारा बिंद सहित आधा दर्जन से अधिक किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।