अभनपुर: नगरपालिका अभनपुर के भाजपा पार्षदों ने की प्रेस कांफ्रेंस, कांग्रेस पार्षद और अधिकारियों पर लगाए आरोप
नगर पालिका अभनपुर के भाजपा पार्षदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद और नगर पालिका अधिकारी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं, भाजपा पार्षदों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के कार्य को षड्यंत्रपूर्वक दूसरे को दिया गया जो की पार्षद का रिश्तेदार था।