धनौरा: गणेश चतुर्थी पर नोबल पब्लिक स्कूल में भव्य आयोजन, विधायक राजीव तरारा ने किया शुभारंभ
गजरौला गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नोबल पब्लिक स्कूल, गजरौला में भगवान श्री गणेश जी के शुभागमन पर श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास से परिपूर्ण भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनौरा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री राजीव तरारा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।