सतना। जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत हर्ष नगर करही में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। गेहूं से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सडक के नीचे पलटी इस हादसे मे 3 लोगो की हुई मौत।