शाजापुर: नाबालिग से अश्लील हरकत के आरोपी को 5 साल की सजा, वीडियो से खुला मामला
शाजापुर में नाबालिग बालिका से अश्लील हरकत के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने आरोपी अरबाज शाह (20) को दोषी ठहराते हुए पांच वर्ष के कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। फैसला गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे सुनाया गया। जिला मीडिया सेल प्रभारी प्रतीक श्रीवास्तव के अनुसार, आरोपी को पॉक्सो एक्ट की धारा 13/14 में 5 वर्ष कारावास व 1000 रुपए जुर्माना तथा धारा