हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में बेमिसाल देशभक्त रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए
देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका को देखते हुए वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी के तहत संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने एक बेमिसाल देशभक्त रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि रवीन्द्रनाथ टैगोर सही अर्थों में एक महान राष्ट्रवादी रचनाकार थे। देश के प्रति उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।