बरेली: बरेली में खौफनाक हमला, घर में घुसकर महिलाओं पर बरसाए रॉड-चाकू, मुख्य आरोपी को बचाने का आरोप
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली रास्ते के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। शाहगढ़ मोहल्ले के निवासी शाहिद नवी ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी राशिद समेत पांच लोगों ने मिलकर उनके घर पर देर रात हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, 8 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे आरोपी रॉड और चाकू लेकर घर में घुस आए और महिलाओं समेत पूरे परिवा