बहरोड़: बहरोड में बाइक की टक्कर से घायल महिला की जयपुर में इलाज के दौरान हुई मौत
Behror, Alwar | May 31, 2026 बहरोड़ में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बहरोड़ थाना के एएसआई अमर सिंह मीणा ने बताया कि मृतका की पहचान गीता देवी पत्नी प्रेम कुमार निवासी वेद वाला मोहल्ला, बावल (हरियाणा) के रूप में हुई है।