पथरिया: राजवांस में करोड़ों की नल-जल योजना फेल, गहराया पेयजल संकट, साइकिल और इलेक्ट्रिक ऑटो से पानी भरने पर मजबूर ग्रामीण
पथरिया राजवांस मे 1.25 करोड़ की नल-जल योजना फेल होने से ग्रामीण गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी और 45 डिग्री तापमान में महिलाएं और ग्रामीण एक किलोमीटर दूर से साइकिल व ई-रिक्शा से पानी लाने को मजबूर हैं। गांव के लगभग 20 नलकूप सूख चुके हैं और केवल एक नलकूप पर निर्भरता है। ग्रामीणों ने योजना मे लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की।