धनवार: विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावकों के साथ बैठक, बच्चों के बीच किताब वितरण
धनवार प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बुधवाडीह में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अभिभावकों के साथ नगर अध्यक्ष विनय संथालिया तथा वार्ड पार्षद रामकुमार रोशन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभिभावकों की विभिन्न मांगों एवं सुझावों को सुना गया तथा विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर चर्चा की गई।