बिलग्राम: भिखारीपुर स्थित कपिलेश्वर मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक आशीष सिंह आशू ने किया पूजन-अर्चन
Bilgram, Hardoi | Jun 10, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के कटिया भिखारीपुर स्थित कपिलेश्वर मंदिर में विधायक आशीष सिंह आशू ने पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रहित में निरंतर सेवा के लिए प्रार्थना की।