महसी: खैरीघाट की पुलिस ने साइबर फ्रॉड से किए गए 12 हजार रुपए कराए वापस, खाताधारक ने कहा धन्यवाद
खैरीघाट थाने की पुलिस ने बहोरिकापुर गांव निवासी अमृतलाल पुत्र सुंदर लाल के साइबर फ्रॉड के माध्यम से काटे गए 12 हज़ार रुपए वापस कराया। टीम में साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर गुलशन चौधरी, कांस्टेबल विकास वर्मा, निखिल सिंह, सक्षम सिंह शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घटना 13 दिसम्बर 2025 की है।