मौदहा: मौदहा में स्मार्ट मीटर उखाड़कर पावर हाउस पहुंची भीड़ ने किया हंगामा, एसडीएम व सीओ पहुंचे, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका
स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिक बिल आने व बिल जमा होने के बावजूद बिजली कट जाने से आहत उपभोक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को निजामीपुरा मोहल्ले की दर्जनों महिलाओं ने अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़े और सड़क पर प्रदर्शन करते हुए विद्युत कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। स्मार्ट मीटर को लेकर पूरे जिले में इस समय आक्रोश पनप रहा है।