भदेसर: चेनाखेड़ा में शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, किसान की बैलगाड़ी, भूसा और खाद जलकर हुए राख, भारी नुकसान
गुरुवार रात 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चेनाखेड़ा गांव में अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेज थी कि किसान की बैलगाड़ी, खेत में रखा भूसा और खाद जलकर पूरी तरह राख हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक झटका लगा है और उसकी मेहनत पर