सिकंदरा: सिकंदरा के धर्मपुर में एलपीजी संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, किया सड़क जाम
Sikandra, Jamui | Apr 11, 2026 सिकंदरा प्रखंड के धर्मपुर गांव में एलपीजी गैस की किल्लत से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर 3 बजे सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग पर धर्मपुर मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया। करीब 30 मिनट तक चले इस प्रदर्शन से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।