गोंडा: एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने नजूल विधेयक पर योगी सरकार पर साधा निशाना
Gonda, Gonda | Aug 11, 2024 नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय अपने एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे। सपा नेता सूरज सिंह के आवास पर आयोजित PC में उन्होंने कहा कि नजूल की जमीन पर सरकार की नजर है।जिसका विपक्ष से अधिक सत्ता पक्ष ने विरोध किया है। सरकार नजूल की जमीन को गरीबों से छीन कर पूंजीपतियों और अपने चहेतों को देना चाहती है।वहीं बांग्लादेश में हुए हिंदुओं के नरसंहार की उन्होंने निंदा की।