सोमवार 10 बजे से 2 बजे तक प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए।सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण कर मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।बताया कि आज जिले के 2 जिला चिकित्सालयों,10 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित 32 केंद्र पर आयोजन हुआ।