मुज़फ्फरनगर: लखनऊ अग्निकांड के बाद यूनिक प्लाजा और अल हबीब कॉम्प्लेक्स सील, बिना नोटिस कार्रवाई पर व्यापारी भड़के, DM को सौंपा ज्ञापन
लखनऊ अग्निकांड के बाद चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर मुजफ्फरनगर में व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है। यूनिक प्लाजा और अल हबीब कॉम्प्लेक्स सील किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मांग की कि बिना पूर्व नोटिस किसी भी प्रतिष्ठान को सील न किया जाए और कमियां दूर करने के लिए समय दिया जाए।