इलेक्ट्रीसिटी अमेंडमेंट बिल और निजीकरण के विरोध में बनारस में बिजलीकर्मियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
Sadar, Varanasi | Feb 12, 2026 विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ0प्र0 के बैनर तले बनारस में बिजलीकर्मियों ने इलेक्ट्रीसिटी अमेंडमेंट बिल, बिजली के निजीकरण तथा मजदूर विरोधी चार नए श्रम कानूनों के खिलाफ एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में भिखारीपुर स्थित प्रबंध निदेशक कार्यालय पर सांकेतिक लेकिन जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया