केदारघाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक, मल्लाहों ने शव को निकाला, मचा कोहराम
Sadar, Varanasi | Feb 12, 2026 वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के केदार घाट पर झारखंड के धनबाद से पहुंचे 19 वर्षीय युवक की गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची जल पुलिस के साथ स्थानीय मल्लाहओ ने मृतक के शव को गंगा से निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।