शिकोहाबाद नगर के मैनपुरी रोड स्थित क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के नवीन आधुनिक भवन का रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे भव्य शुभारंभ हुआ। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस शोरूम का उद्घाटन गांधी आश्रम के विभिन्न जनपदों से आए मंत्रियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया।